Subscribe for Email Updates – It's Free!

हम तक पहुँचने के लिए आपका धन्यवाद 🙏 . विद्युत सेवाओं, नियमों और रोचक जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब करें और जानें की विद्युत नियम आपके दैनिक जीवन और आपकी जेब को कैसे प्रभावित करते हैं?

या QR स्कैन करें

प्रीपेड स्मार्ट मीटर रिचार्ज: ऑनलाइन व ऑफलाइन पूरी जानकारी

Rate this post

नमस्कार साथियों आज हम इस लेख में जानेगें कि हिमाचल प्रदेश में हम कैसे अपना प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर का रिचार्ज कर सकते हैं । प्रीपेड स्मार्ट मीटर रिचार्ज ऑनलाइन न बड़ी ही आसानी से किया जा सकता है जैसे हम अपने मोबाइल का रीचार्ज करते हैं। हिमाचल बिजली बोर्ड ऑफलाइन भी प्रीपेड स्मार्ट मीटर रिचार्ज करने की सूविधा देता है । पूरी प्रक्रिया बड़ी ही आसान है और 5 मिनट में ही पूरी हो जाती है । आइये जानते हैं ।

प्रीपेड स्मार्ट मीटर रिचार्ज

पूरे देश के साथ हिमाचल प्रदेश में भी स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे हैं । परन्तु बिजली के स्मार्ट मीटर को ले कर जनमानस में बहुत सारी भ्रांतियाँ फैली हुई हैं ।

स्मार्ट मीटर दो तरह के होते हैं प्रीपेड स्मार्ट मीटर और पोस्टपेड स्मार्ट मीटर । प्रीपेड़ मीटर में बिजली का उपयोग या खपत करने से पहले रीचार्ज करवाना पड़ता है जैस हम अपने प्रीपेड़ मोबाइल का करते हैं ।

पोस्टपेड स्मार्ट मीटर मीटर में पुराने हिसाब से पहले बिजली की खपत की जाएगी और एक महीने बाद उसका बिजली का बिल ऑनलाइन बनेगा यानि उसका भुगतान एक महीने बाद होगा ।

स्मार्ट मीटर पर हमने पहले से पूरा लेख लिख रखा है जिससे भी स्मार्ट मीटर को लेकर कोई शंका या प्रश्न हैं वो नीचे दिये लिंक पर क्लिक कर के पूरा पढ़ सकता है ।

संबन्धित पोस्ट पढ़ें 👇

स्मार्ट बिजली मीटर क्या है

परंतु इस लेख में हम सिर्फ चरणबद्ध तरीके से अपने प्रीपेड स्मार्ट मीटर के रिचार्ज करने की विधि को जानेगें:

हिमाचल विद्युत बोर्ड के प्रीपेड स्मार्ट मीटर रिचार्ज दो तरह से किया जा सकता है एक है ऑफलाइन तरीके से एक है ऑनलाइन तरीके से

ऑफलाइन प्रीपेड स्मार्ट मीटर रिचार्ज:

अगर आप ऑनलाइन प्रीपेड स्मार्ट मीटर का रिचार्ज नहीं करना चाहते तो आप ऑफलाइन भी प्रीपेड स्मार्ट मीटर रिचार्ज कर सकते हैं जिसकी सुविधा भी हिमाचल विद्युत बोर्ड ने दी है।

ऑफलाइन प्रीपेड स्मार्ट मीटर रिचार्ज के लिए आपको अपने विद्युत उपमंडल के कैश काउंटर पर जाना होगा और वहाँ से आपका रीचार्ज हो जाएगा जैसे आप पहले अपने बिजली बिल का भुगतान करते थे।

ऑनलाइन प्रीपेड स्मार्ट मीटर रिचार्ज:

ऑफलाइन प्रीपेड स्मार्ट मीटर रिचार्ज के लिए आपको विद्युत उपमंडल के कार्यालय में जाना पड़ेगा परंतु आप ऑनलाइन बड़ी ही आसानी से अपना रीचार्ज घर बैठे मोबाइल या कम्प्युटर से कर सकते हैं ।

ऑनलाइन प्रीपेड स्मार्ट मीटर रिचार्ज करना बहुत ही आसान है और बड़ी आसानी से आप इसको 5 मिनट से भी कम समय में कर पाएगें । पूरी प्रक्रिया बड़ी ही आसान है और चरणबद्ध तरीके से बताने की कोशिश करेगें :

प्रथम चरण :

अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर हिमाचल बिजलीबोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट (www.hpseb.in) खोले जहाँ आपको जैसा नीचे दर्शाया गया है एक “Prepaid Services” की ऑप्शन मिलेगी जिस पर क्लिक करें ।

Prepaid_smartmeter_recharge_1

फिर आपको “Prepaid Services” वाली स्क्रीन के अन्दर “Recharge Meter ” की ऑप्शन मिलेगी इस पर क्लिक करना है जैसे नीचे दी गयी फोटो में दर्शाया गया है ।

Prepaid smartmeter recharge 2

दूसरा चरण :

अब आपको नीचे दी गयी फोटो की तरह अपने प्रीपेड बिजली के मीटर के 12 अंकों की उपभोक्ता संख्या (Consumer ID ) भर कर ” Get Details” बटन पर क्लिक करें

Prepaid smartmeter recharge 4

ऊपर दर्शाये गए बटन पर क्लिक करते ही जैसे कि नीचे फोटो में दर्शाया गया है आपको अपने बिजली कनेक्शन की जानकारी जैसे उपभोक्ता का नाम , मीटर नंबर , उपमंडल आदि दिखेगी । इसे अच्छी तरह से जांच ले वह आपके मीटर की ही हो वरना किसी और का रीचार्ज हो जायेगा ।

Prepaid smartmeter recharge 5

ऊपर दी गयी जानकारी जाँचने के बाद ही ” Proceed Button” पर क्लिक करें । फिर आपको जैसे नीचे दर्शाया गया है आपको फिर से कुछ जानकारी दिखेगी जैसे आपके प्रीपैड स्मार्ट बिजली के मीटर का मौजूदा बैलेन्स ( Current Balance) कितना है ।

अपने मौजूदा बैलेन्स ( Current Balance) को याद रख लें या कहीं लिख कर रख ले आगे चल कर इस जानकारी की जरूरत पड़ेगी । यह जरूरी है ।

स्मार्ट प्रीपैड बिजली मीटर का न्यूनतम रिचार्ज सामान्य विद्युत भार ( <=20 kVA) उपभोक्ता के लिए 100/- रुपेय और अधिक विद्युत भार उपभोक्ता (>=20 KVA) के लिए 1000/- रुपेय है ।

Prepaid smartmeter recharge 6

तो आप जीतने का रीचार्ज करना चाहते हैं उतनी राशि आप “Amount To Pay “ के आगे भरें यहाँ उदाहरण के लिए हम 100 रुपेय का रीचार्ज कर रहें है। रीचार्ज राशि भरने के बाद कोई भी “Banking Gateway ” जैसे “HDFC” चुन कर “Pay Now” बटन पर क्लिक करें ।

Pay Now पर क्लिक करने के बाद जैसे नीचे फोटो में दर्शाया गया है आपकी पेमेंट प्रोसैस होने की सूचना दिखेगी

Prepaid smartmeter recharge 7

तीसरा चरण :

इस चरण में आपको यह चुनना है कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर रिचार्ज करने के लिए आप कोन से ऑनलाइन विधि का प्रयोग करेंगे जैसे कि रीचार्ज आप अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड से करना चाहते हैं। या netbanking या फिर UPI के माध्यम से करना चाहते हैं।

यह विधि बिलकुल वैसी ही है जैसे आप पहले अपना ऑनलाइन बिजली के बिल का भुगतान करते थे। यहाँ हम सुविधा के लिए UPI की विधि चुनेगें क्योंकि यह आसान है और अधिकतर हम सभी तरह की पेमेंट के लिए UPI का ही प्रयोग करते हैं ।

Prepaid smartmeter recharge 8 1

UPI के लिए आपको बहुत सारी ऑप्शन मिलेंगी , आप जो भी UPI ऐप का प्रयोग करते हैं वो आप चुन सकते हैं हम यहाँ उदाहरण के लिए ” Paytm App “ का प्रयोग करेंगे ।

Prepaid smartmeter recharge 9

तो जैसा नीचे फोटो में दर्शाया गया है UPI ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी UPI ID भर कर “Verify “ बटन पर क्लिक कर UPI ID verify कर लें ।

अगर आप नहीं जानते की आपकी UPI ID क्या है तो जो भी यूपीआई ऐप का प्रयोग आप करते हो जैसे Google Pay, Phone Pay इत्यादि उसकी एप को अपने मोबाइल पर खोलें और साइड में प्रोफ़ाइल पर क्लिक करके अपनी UPI को देख सकते हैं।

Prepaid smartmeter recharge 10

अगर आपने अपनी UPI ID सही भरी है तो ” Verify “ बटन पर क्लिक करने के बाद आपको आपका नाम हरे रंग के अक्षरों में Verify Button के ऊपर दिखेगा बस फिर आप “Pay Now” बटन पर क्लिक करें ।

“Pay Now” बटन पर क्लिक करते ही आपके UPI ऐप पर पेमेंट के लिए नोटिफ़िकेशन आएगी । ऊपर दी गयी स्क्रीन को बंद किए बिना अपने मोबाइल की UPI ऐप को खोल कर उसकी पेमेंट करें और जैसे ही पेमेंट हो जाएगी ऊपर दी गयी बोर्ड वैबसाइट की स्क्रीन पर भी पेमेंट सफलता की सूचना दिख जाएगी ।

प्रीपेड स्मार्ट मीटर का बैलेन्स कैसे देखें ?

कई बार ऐसा होता है कि पेमेंट होने के बाद भी आपको रीचार्ज सफल हो जाने की सूचना स्क्रीन पर नहीं दिखती या कोई Error आ जाता है पर पैसे बैंक से कटने का मैसेज आ जाता है।

तो घबराये नहीं आपका रीचार्ज सफल हो गया है की नहीं उसको जानने का एक और तरीका है । आपको याद होगा शुरुआत में रीचार्ज करने के दूसरे चरण में हमे मौजूदा बैलेन्स ( Current Balance) दिखा था जो उस समय रीचार्ज करने से पहले 525/- रुपेय था । और हमने कहा भी था रीचार्ज करने से पहले उसको लिख कर रख लें ।

तो पहले हमारा बैलेन्स 525/- रुपेय था और अभी हमने 100/- रुपेय का और रीचार्ज किया है तो हमारा कुल राशि 625/– होनी चाहिए ।

तो अपना बैलेन्स जानने के लिए चरण 1 और चरण 2 की प्रक्रिया दोहराएँ जैसा हमने अभी किया है और नीचे दी गयी फोटो में Current Balance के सामने राशि 625/- रुपेय दर्शा रहा है जो सही है ।

आप इस तरह से भी अपना प्रीपेड स्मार्ट मीटर का बैलेन्स ऑनलाइन चैक कर सकते हैं या HPSEBL की आधिकारिक स्मार्ट मीटर ऐप डाउनलोड कर उस पर भी अपनी विद्युत खपत और बैलेन्स की जानकारी देख सकते हो ।

Prepaid smartmeter recharge 11

निष्कर्ष :

प्रीपेड स्मार्ट मीटर रिचार्ज करना बहुत की आसान है । हिमाचल बिजली बोर्ड आपको ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन प्रीपेड स्मार्ट मीटर के रिचार्ज करने की सूविधा देता है। अगर आप घर से बाहर रहते हैं या किराए पर दुकान या घर किसी और के लिए दिया है तो आपके लिए प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपयोगी साबित हो सकता है । इस विषय में अगर कोई भी शंका या प्रश्न रह गया हो तो जरूर बतायें ।

आपको यह ब्लॉग पोस्ट कैसी लगी ? पोस्ट के शुरुआत में स्टार रेटिंग देकर या टिप्पणी करके हमें बताएं, ताकि हम लगातार सुधार कर सकें। हमारी पोस्ट को शेयर करना और विद्युत संबन्धित नियमित अपडेट सबसे पहले पाने के लिए “हिम विद्युत सारथी” को सब्सक्राइब करना न भूलें!

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न ):

प्रीपेड स्मार्ट मीटर रिचार्ज क्या है?

प्रीपेड स्मार्ट मीटर रिचार्ज एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें पहले अपने बिजली मीटर खाते में पैसे जोड़ते हैं और फिर बिजली का उपयोग कर सकते हैं — बिल बाद में नहीं आता, पहले रिचार्ज करना जरूरी होता है।

प्रीपेड स्मार्ट मीटर को ऑनलाइन कैसे रिचार्ज करें?

आप प्रीपेड स्मार्ट मीटर को HPSEBL की official वेबसाइट, स्मार्ट मीटर ऐप, या UPI/Netbanking/Debit-Credit card के माध्यम से घर बैठे रिचार्ज कर सकते हैं।

क्या प्रीपेड मीटर का रिचार्ज तुरंत दिखता है?

आमतौर पर रिचार्ज कुछ ही मिनटों में आपके मीटर पर reflect हो जाता है, लेकिन network या server issues की वजह से कभी delay भी हो सकता है, ऐसी स्थिति में बैलेंस चेक करना चाहिए।

रिचार्ज minimum कितनी राशि से शुरू होता है?

सामान्य उपभोक्ताओं के लिए न्यूनतम रिचार्ज 100/- रुपये होता है

Sharing Is Caring:

Leave a Comment