हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL) ने फरवरी 2026 के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बिजली बोर्ड द्वारा 26 फरवरी की मध्य रात्री से SAP-ISU सिस्टम का शेड्यूल्ड डाउनटाइम घोषित किया है। इस दौरान बिजली बोर्ड के सभी कार्य और सेवायें जैसे बिलिंग , बिजली बिल भुगतान , उपभोक्ता पोर्टल और मोबाइल एप सहित सभी SAP आधारित सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। जिस वजह से उपभोक्ताओं को थोड़ी असूविधा हो सकती है । इसलिए उपभोक्ताओं से अनुरोध है की वह अपने बिजली बिल का भुगतान 26 फरवरी से पहले कर लें । 26 फरवरी के बाद न तो ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन कुछ समय के लिए बिजली के बिल जमा नहीं हो पाएंगे ।
HPSEBL के अनुसार, डेटा सेंटर स्तर इंफ्रास्ट्रक्चर का बड़ा अपग्रेड किया जा रहा है। इस अपग्रेड के दौरान:
- बिजली बिल नहीं बन पाएंगे ।
- भुगतान की एंट्री/पोस्टिंग नहीं हो सकेगी ।
- CRM सेवाएं बंद रहेंगी ।
- उपभोक्ता पोर्टल व मोबाइल ऐप काम नहीं करेंगे ।
- मीटरिंग और कलेक्शन संबंधित सभी गतिविधियां रुक जाएंगी ।
यानि, पूरी बिलिंग और रेवेन्यू सिस्टम अस्थायी रूप से ठप रहेगा।
उपभोक्ताओं पर क्या असर पड़ेगा?
SAP-ISU डाउनटाइम के दौरान:
- ऑनलाइन बिल भुगतान संभव नहीं होगा ।
- बिल सुधार/लोड चेंज जैसे कार्य रुक जाएंगे ।
- उपभोक्ता पोर्टल अस्थायी रूप से बंद रहेगा ।
- शिकायत दर्ज करने में भी परेशानी आ सकती है ।
इसलिए उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे 26 फरवरी से पहले अपना बिल जमा कर दें।
बोर्ड ने अपने कार्यालयों के लिए तय की समय-सीमा :
बोर्ड ने सभी कार्यालयों और उप-मंडलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि फरवरी माह की राजस्व प्रक्रिया बाधित न हो। इसके लिए दो महत्वपूर्ण डेडलाइन तय की गई हैं:
1. हिमाचल बिजली बोर्ड ने निर्देश दिये हैं कि 21 फरवरी 2026 तक बिलिंग प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए ।
2. 26 फरवरी 2026 (डाउनटाइम) से पहले सभी उपभोक्ताओं के बिजली बिल भुगतान की पोस्टिंग हो जानी चाहिए। कोई भी भुगतान लंबित नहीं रहना चाहिए ।
निष्कर्ष:
SAP-ISU डाउनटाइम HPSEBL के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीकी अपग्रेड है। लेकिन इसके चलते बिलिंग और भुगतान सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। इसलिए विभागीय अधिकारियों को 21 फरवरी तक बिलिंग और 26 फरवरी तक कलेक्शन पूरा करना अनिवार्य किया गया है।
उपभोक्ताओं के लिए भी यह जरूरी है कि वे समय रहते अपने बिलों का भुगतान कर लें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।