नमस्कार पाठकों, स्मार्ट मीटर से जुड़ी एक बड़ी की महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है । हिमाचल बिजली बोर्ड के कांगड़ा वृत के मुख्य अभियंता द्वारा एक अधिसूचना जारी हुई है जिसमें निर्देश दिये गए हैं कि अब से जो भी बिजली के नये कनैक्शन जारी किए जायेंगे वहाँ इलेक्ट्रोनिक बिजली मीटर के बजाये स्मार्ट मीटर अनिवार्य रूप से लगाए जायेंगे ।
तथा साथ ही में जो कंपनी स्मार्ट मीटर लगा रही है उसे निर्देश दिये गए हैं की वह अलग से 100 -100 अतिरिक्त स्मार्ट बिजली के मीटर उपमंडल कार्यालय को जमा करवाए ताकि आगामी जो भी बिजली के नये कनेक्शन जारी हो वहाँ स्मार्ट मीटर लगाए जा सकें । आपकी इस विषय में क्या राय है हमें जरूर बतायें ।
1 thought on “अब बिना स्मार्ट मीटर नहीं मिलेगा नया बिजली कनेक्शन”